अलाव की आग से झोपड़ी में लगी आग, एक बकरी की मौत, आधा दर्जन झुलसी

धू-धू कर जल रही झोपड़ी से ग्रामीणों ने बालक को बचाया
डीजल इंजन पंप चलाकर आगजनी की घटना पर काबू पाया
शमशाबाद , समृद्धि न्यूज।
शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बरई निवासी दिनेश चंद्र पुत्र सियाराम के घर के बाहर एक झोपड़ी रखी है। इस झोपड़ी में जानवर बांधे जाते हैं। सुरक्षा के लिए दिनेश खुद झोपड़ी में सोता थे। घटना संबंध में बताया गया है रविवार की सुबह 9 बजे के करीब घना कोहरा था। भीषण सर्दी के चलते पिता पुत्र झोपड़ी के अंदर थे और आधा दर्जन से अधिक बकरियां बंधी थीं। पिता पुत्र अलाव ताप रहे थे।

बताया गया है दिनेश किसी कार्य से घर चला गया, जबकि पुत्र झोपड़ी के अंदर ही अलाव ताप रहा। अचानक अलाव से निकली चिंगारी झोपड़ी पर जा गिरी। देखते ही झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। शोरगुल की आवाज सुनकर मुहल्ले के लोगों ने मौके पर जाकर जैसे तैसे झोपड़ी से बालक को सुरक्षित निकाला। झोपड़ी के अंदर सभी आधा दर्जन बकरियां झुलस गयीं, जबकि एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गयी। घर में चीख पुकार मच गयी। पीडि़त दिनेश चंद्र ने बताया कि उसका काफी नुकसान हो गया है। वहीं पुत्र के सकुशल बच जाने पर परिजनों ने कुछ राहत की सांस ली। आगजनी की घटना की जानकारी ग्राम प्रधान से कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों ने बताया आगजनी की घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *