मेरा सौभाग्य है जो मुझे मां गंगा के तट पर लगे मेले में आने का मौका मिला-अरुण गोविल

कमालगंज में फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत, महिलाओं ने उतारी आरती
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
टीवी सीरियल रामायण से चर्चा में आये अभिनेता अरुण गोविल देर रात मेला रामनगरिया में पहुंचे। इससे पूर्व कमालगंज में उनका भाजपा कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों ने भव्य स्वागत किया। वहीं महिलाओं ने आरती उतारी।
जानकारी के अनुसार सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने इस बार मेला श्री मेला रामगरिया में रामायण में भगवान राम की बखूवी भूमिक अदा करने वाले अभिनेता अरुण गोविल को लाने का कार्यक्रम बनाया। उनका कार्यक्रम 21फरवरी को रखा गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज वह यहां पहुंचे। इससे पूर्व उनका कमालगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी समेत कई भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आगवानी की और उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। वहीं कस्बे में महिलाओं ने आरती उतारी। जिस पर अरुण गोविल ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गाड़ी से नहीं उतरने दिया।

गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र माहेश्वरी के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद उनका काफिला अपने गंतव्य स्थान मेला रामनगरिया की ओर बढ़ा। पांचाल घाट तिराहे पर स्थित स्व0 ब्रह्मदत्त की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। इसके बाद वह मेला रामनगरिया पहुंचे। जहां भारी भीड़ उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी। दर्शकों से खचाखच भरे पांडाल को संबोधित करते हुए अभिनेता अरुण गोविल ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मां भागीरथी के तट पर लगे मेला रामगरिया में मुझे आने का अवसर मिला। जिससे मैं धन्य हो गया। साथ ही फर्रुखाबाद की जनता ने जो मुझे प्यार दिया उसका मैं सदैव ऋणी रहूंगा। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। यदि हम अपनी संस्कृति को भूल गये, तो हमारे पास कुछ नहीं बचेगा। उन्होंने पांडाल में मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, मेजर सुनीलदत्ता की पत्नी अनीता द्विवेदी, डॉ0 रामबाबू पाठक, रमला राठौर, परियोजना अधिकारी निहारिहका पटेल समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *