
फर्रुखाबाद, समृद्वि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने बीते दिन जिला कमेटी घोषित की। जिसको लेकर विवाद कुछ लोगों द्वारा उत्पन्न किया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी पदाधिकारी ने लिखित में इस्तीफा मेरे पास नहीं दिया है। जिसको कोई परेशानी है वह मुझसे बात करे उसका समाधान किया जायेगा। मीडिया में जाकर इस्तीफे की बात करना ठीक नहीं है।
जिला कमेटी के विस्तार के बाद शीघ्र ही पार्टी में जिला प्रवक्ता बनाया जायेगा। उसके द्वारा जो भी सूचना होगी, वह प्रवक्ता के माध्य से प्रेषित की जायेगी। इसके अलावा अन्य व्यक्ति या पदाधिकारी ने मीडिया में जाकर बयानबाजी की तो वह अनुशासहीनता क परिधि में माना जायेगा। ऐसे में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी में आस्था रखत हुए आगामी लोकसभा की तैयारी करें। जिससे पार्टी मजबूत हो। उन्होंने कहा कि लोगों के इस्तीफा देने के बात सरासर गलत है, वह मुझसे बात करें।
