
मातृशक्ति सम्मेलन में महिलाओं ने बढ़-चढक़र लिया भाग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन विभाग द्वारा नवभारत सभा भवन में संपन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ डॉ0 मंजू सक्सेना, प्रियंका श्रीवास्तव, शशि तथा दीपिका राजपूत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को तीन भागों में विभाजित किया गया। जिसमें प्रथम सत्र की मुख्य वक्ता शशि ने मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित करके कहा कि मात्र शक्ति की भूमिका परिवार के लिए सबसे अहम है। अगर मातृशक्ति चाहे तो परिवार को सुचारू रूप से संचालित कर सकती है। इसी प्रकार मातृ शक्ति जिस दिन चाहे अपने देश को सोने की चिडिय़ा बना सकती है। शशि ने कहा कि हमारा देश पुरुष प्रधान नहीं पौरुष प्रधान है। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में दिव्यांशी गौतम के द्वारा शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रांशी के द्वारा स्वरचित कविता में शुरू स्त्री हूं की प्रस्तुति दी गई। बालिका विद्या मंदिर के द्वारा झांसी की रानी नृत्य नाटिका की भावपूर्ण सुंदर प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध किया। द्वितीय सत्र में 11 श्रेणी की महिलाओं को उनके क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें अनीता सक्सेना, बिंदु गुप्ता, भारती मिश्रा, दीप्ति यादव, रवि राठौर, डॉ0 रुचि सिंह, मुन्नी देवी, चमन शुक्ला, मनोरमा कठेरिया, डॉ0 दीप्ति गुप्ता आदि महिलाओं का सम्मान किया गया। द्वितीय सत्र की मुख्य वक्ता वीणा कनौजिया ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा नई व्यक्ति की नई चेतना है, संसार में दो ही धारक है, ईश्वर और माता स्त्री विविध स्वरूपों से समाज का संचालन करती है। उन्होंने कहा कि स्त्री को संभ्रम की स्थिति से बाहर निकलना होगा। उन्होंने कहा कि योग व भोग के संयोजन से ही राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। मातृशक्ति की विभाग संयोजिका दीपिका राजपूत द्वारा मुख्य अतिथि तथा अन्य उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया। संचालन भारती मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों द्वारा स्टॉल लगाए गए। जिसमें कन्नौज और फर्रुखाबाद द्वारा जरदोजी नमकीन गेट इत्र आदि के स्टॉल लगाए गए। इस मौके पर डा0 रजनी सरीन, आकांक्षा सक्सेना, रंजन सक्सेना, प्रियंका पांडे, संघमित्रा भास्कर, इंदु मिश्रा, पुष्पा सिंह, लक्ष्मी प्रजापति, पूनम शुक्ला, इंदिरा राठौर, साधना श्रीवास्तव, चित्रा अग्निहोत्री, बबिता पाठक, श्वेता दुबे, किरन सिंह, चमन शुक्ला, बिटाना चौहान, सुमन राठौर, मीना मिश्रा, सरस्वती वर्मा, निहारिका पटेल आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
