बोर्ड परीक्षा: कॉपी से नोट निकलने पर छात्र के साथ कक्ष निरीक्षक पर भी होगी कार्यवाही

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टर की परीक्षा के दौरान यदि कॉपी में नोट निकलते हैं, तो छात्र के साथ कक्ष निरीक्षक की खैर नहीं। एैसा होने पर अनुचित साधन का प्रयोग करना मानते हुए कक्ष निरीक्षक एवं छात्र दोनों पर कार्यवाही होगी।
यू.पी. बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिये हैं कि सचिव ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी छात्र-छात्रा की उत्तर पुस्तिका से मुद्रा (रुपये) प्राप्त होते हैं, तो इसे अनुचित साधन सामग्री का प्रयोग माना जायेगा और उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के समय उसी आधार पर परीक्षार्थी के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इसी प्रकार के मामलों को ड्यूटी के समय कक्ष निरीक्षकों की लापरवाही मानते हुए उस पर भी विभागीय नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।
कक्ष निरीक्षकों के क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र जारी
हाईस्कूल एवं इण्टर की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद की बेबसाइड पर अपलोड कर दिये गये हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने निर्देश दिये हैं कि कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र निर्गत कर दिये जायें। संदिग्ध स्थिति मिलने पर क्यूआर कोर्ड के माध्यम से परिचय पत्रों की मोबाइल एप से जांच की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *