24 घंटे में समस्याओं का निस्तारण न हुआ, तो भाकियू देगा अनिश्चितकालीन धरना

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के द्वारा शिकायतों का निस्तारण न होने के संबंध में उप जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी को चेताया गया कि अगर 24 घंटे के अंदर उनकी शिकायतों का निस्तारण न हुआ तो 13 फरवरी को तहसील प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। जिसका जिम्मेदार स्वयं प्रशासन होगा। भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट केपदाधिकारियों ने अमृतपुर तहसील पहुंचकर तहसील के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया तथा उसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें उन्होंने उपजिलाअधिकारी को अवगत कराया कि दिनांक 10 फरवरी एवं 11 फरवरी को ग्राम कमालुद्दीनपुर में राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में पैमाइश की गई थी। उपरोक्त गलत पैमाइश को लेकर तीन प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। उनके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि 24 घंटे के अंदर उपरोक्त प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया जाए। निस्तारण उपरोक्त समय में न होने की स्थिति में 13 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों द्वारा तहसील प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *