जनता ने आशीर्वाद दिया तो बनाऊंगा आदर्श नगर पंचायत


नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत के निर्दलीय प्रत्याशी करूणेश आर्य अपने समर्थकों के साथ कई गांव में जनसंपर्क कर मांगे वोट तथा जनता से आदर्श नगर पंचायत बनाने का आशीर्वाद लिया। नवाबगंज नगर पंचायत के प्रत्याशी करुणेश आर्य ने अपने समर्थकों के साथ नगर पंचायत क्षेत्र के गांव रायपुर, चंदनी, सिरमौर बांगर में डोर टू डोर संपर्क कर जनता का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर यादव महासभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर हरि नंदन सिंह यादव, प्रसून यादव, रणवीर सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह, अजीत मिश्रा, आशु गुप्ता, आरपी ठाकुर तथा विभिन्न दलों के कई कार्यकर्ता निर्दलीय प्रत्याशी करुणेश आर्य के समर्थन में उनके साथ रह रहे तथा कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *