गेस्ट हाउस मालिकों की बुलायी बैठक, दिये गये दिशा निर्देश
बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर लिया गया निर्णय
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थानाध्यक्ष ने गेस्ट हाउस मालिकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार कादरीगेट थाना अध्यक्ष के द्वारा बस स्टैंड पुलिस चौकी पर सभी साउंड व सभी गेस्टहाउस मालिकों को बुलाकर समझाया बुझाया गया। थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह ने सभी गेस्ट हाउस मालिकों को निर्देश दिये कि 10 बजे के बाद अगर कहीं साउंड बजता नजर आया, तो साउंड कब्जे में ले लिया जायेगा और मालिक का चालान कर दिया जायेगा। बताते चलें कि अब बोर्ड परीक्षायें शुरु हो चुकी हैं। जिसके मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी बच्चे को पढ़ाई में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष कादरीगेट आमोद कुमार सिंह, पुलिस चौकी रोडवेज प्रभारी कपिल कुशवाहा, ट्रैफिक इंचार्ज सत्येंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
रात्रि 10 बजे के बाद साउंड बजाया, तो होगा चालान-थानाध्यक्ष
