फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस पर जीवीए गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्थापक विपिन अवस्थी ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षा आज के समय में एक रोजगारपरक एवं जीवनोयोगी शिक्षा बन गई है। जिसमें अधिकतर युवा वर्ग को अच्छे रोजगार से लेकर अन्य तकनीकी क्षेत्रों में सफलता मिल रही है। आज का युवा यदि कंप्यूटर का वास्तविक ज्ञान अर्जित कर लेता है तो वह आत्मनिर्भर होकर बेरोजगारी के दंश से बच सकता है और तकनीकी क्षेत्र में विभिन्न कार्यों को कुशलता पूर्वक संपन्न कर सकता है। उन्होंने बताया कि वह इस क्षेत्र में लगभग आठ वर्षों से कार्य कर रहे हैं। जीवीए गु्रप की शाखाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े छात्र-छात्रा उनसे मिलकर विभिन्न प्रकार के प्रोफेशनल एवं वोकेशनल कोर्सेस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विभिन्न कंप्यूटर कोर्सेस में अधिकतम छात्रवृत्ति के साथ प्रवेश देने की बात कही।
युवा यदि कम्प्यूटर का ज्ञान अर्जित कर ले तो वह बेरोजगारी दंश से बच सकता है: विपिन अवस्थी
