विदाई: पथ में कांटे न होते तो जीवन का आभास न होता

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पथ में कांटे न होते तो जीवन का आभास न होता, मंजिल-मंजिल रह जाती मानव का इतिहास न होता, यह पंक्तियां विदाई समारोह पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज में तीन शिक्षिकाओं का दूसरे विद्यालय में स्थानान्तरण होने पर प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी के संयोजन में प्रबंधक सुनील कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में शिक्षिकाओं ने विदाई समारोह का आयोजन किया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य नीलम शुक्ला, अर्पणा त्रिपाठी व परवीन जहां को भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई समारोह के दौरान सभी शिक्षिकायें भावुक हो गयीं। प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने तीनों शिक्षिकाओं का माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर एवं उपहार देकर विदाई दी। विद्यालय के कर्मचारियों ने भी उपहार देकर विदाई दी। प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने कहा जो तीनों बहनों का स्थानान्तरण हुआ है वह दूसरे विद्यालय में जाकर अच्छा काम करें और इस विद्यालय की तरह वहां भी नाम रोशन करें। व्यक्ति अपनी गाधा व स्मृतियों से पहचाना जाता है। हर व्यक्ति के जीवन में बहुत समस्यायें होती हैं। उनका सामना करते हुए भविष्य को भूलकर वर्तमान को शानदार बनाते हुए आगे का कार्य करें। संचालन दर्शना शुक्ला ने किया। भावुक पलों के साथ राधा दीक्षित, पूनम जैन, पूनम शुक्ला ने विदाई दी और विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अपनी बहनों के साथ कार्य करने के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला। उनकी यादें हम सब लोग बनाये रखेंगेे। इस दौरान अंजली, मंजू सिंह, दर्शना आर्या, अनीता सिंह, दिव्या सिंह, अर्चना देवी, शिखा चौहान, जया सिंह, सीमा देवी, राजकुमारी, कविता चौहान, अंजना, ममता शुक्ला, जया अवस्थी, वर्षा मिश्रा, सुनीता पाण्डेय, अर्चना कपूर, नेहा सक्सेना, पारुल मिश्रा, जान्हवी कुशवाहा, विजय लक्ष्मी, राधा वर्मा, लिपिक अजन्ट सिहं, राघव मिश्रा, प्रदीप कुमार, पंकज औदीच्य, रमेश, सतीश, सुनीता बाथम, सविता, शिवम, दिलीप आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *