कचहरी आयेंगे तो न्याय के साथ मिलेगी चिकित्सा व काउंसलिंग सुविधाएं-जिला जज।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।न्याय का मंदिर कहे जाने वाले जनपद न्यायालय के परिसर में अब न्याय के साथ चिकित्सा और काउंसलिंग की सुविधाएं भी मिलेगी।इसे लेकर जनपद न्यायालय में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम जनमानस के लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत जनपद न्यायाधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव के द्वारा एक नई शुरुआत की गई है।यह शुरुआत न्यायालय परिसर में ही चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन कर उस चिकित्सा केंद्र में चिकित्सा और काउंसलिंग की सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की हैं।सोमवार को जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव द्वारा इस चिकित्सा केन्द्र का फीता काटकर इसका उद्घाटन किया गया।इस दौरान जनपद न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने बताया कि चिकित्सा केन्द्र पर एक महिला चिकित्सक श्रीमती बबिता सिंह की नियुक्ति की गयी है जिनके द्वारा प्राथमिक उपचार संबंधी स्वास्थ्य सेवायें प्रदान कराई जायेगी।चिकित्सा केन्द्र के खुलने से अधिकारियों, कर्मचारियों और वादकारियों को स्वास्थ्य संबंधी सेवायें प्रदान की जायेगी।इस उद्घाटन कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय रामायण शर्मा,महिला चिकित्सक डा० बबिता सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश कक्ष संख्या 6 प्रेम प्रकाश,अपर जनपद न्यायाधीश 12 बृजेश कुमार सिंह,अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी प्रथम कुलदीप सिंह,अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय श्रीमती एकता सिंह व अपर जनपद न्यायाधीश द्वितीय श्रीमती नूरी अंसार,अपर जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शैलेंद्र सिंह यादव सहित अन्य अपर जनपद न्यायाधीश,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशान्त शुक्ला,जनपद न्यायालय के कर्मचारी तथा वादकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *