कमालगंज, समृद्धि न्यूज। मुख्यमंत्री की सभा से वापस लौटते समय आईजी योगेंद्र कुमार ने थाने का औचक निरीक्षण किया। जिससे पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर के क्रिश्चियन इंटर कालेज में भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के जन समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया था। जिसमें आईजी योगेंद्र कुमार आये थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद वह वापस लौटते समय कमालगंज थाने पहुंच गये। आईजी ने थाने का निरीक्षण किया। जिसमें कमालगंज थाने के जर्जर भवन को देखा और थाने के जर्जर भवन की फोटो भी खींची। उसके बाद अभिलेखों की गहनता से जांच की।
उन्होंने थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाने की बात कही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, सीओ रविंद्र नाथ राय, थाना प्रभारी राजेश राय से थाना संबंधित जानकारी ली। उसके बाद जरूरी दिशा निर्देशों को देकर वह रवाना हो गये।
