आईजी कानपुर ने पुलिस जोन की 27वीं अन्तर्जनपदीय एथलेटिक प्रतियोगिता का किया उदघाटन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर प्रशांत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में कानपुर पुलिस जोन की 27वीं अन्तर्जनपदीय एथलेटिक प्रतियोगिता का उदघाटन गुब्बारे उड़ाकर किया। उस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। पहले दिन हुईं प्रतियोगिताओं में गोला फेंक पुरुष फाइनल में मोहित चौधरी कानपुर देहात प्रथम, शेर सिंह कानपुर नगर द्वितीय तथा बनवार इटावा तृतीय रहे। गोला फेंक महिला फाइनल में अनुराधा कानपुर नगर प्रथम, सुधा औरैया द्वितीय, नीरज संध्या ललितपुर तृतीय रही। ऊंची कूद पुरु वर्ग में बनवारी सिंह इटावा प्रथम, विक्रांत कानपुर देहात द्वितीय, मुकेश बाजपेयी कानपुर देहात तृतीय रहे। वहीं ऊंची कूद महिला में रिया तोमर झांसी प्रथम, आकांक्षा सिंह कानपुर नगर द्वितीय, काजोल कानपुर देहात तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद महिला में बबिता फतेहगढ़ प्रथम, रिया तोमर झांसी द्वितीय, प्रियंका द्विवेदी कानपुर नगर तृतीय रहीं। त्रिकूद पुरुष वर्ग में रविकांत दीक्षित कानपुर देहात प्रथम, पवन कुमार जालौन द्वितीय, दीनानाथ कानपुर नगर तृतीय रहे। त्रिकूद महिला में किरन पाल कानपुर नगर प्रथम, बबिता फतेहगढ़ द्वितीय, दीपिका फतेहगढ़ तृतीय रहीं। भाला फेंक पुरु वर्ग में शेर सिंह कानपुर नगर प्रथम, विनोद कुमार कानपुर नगर द्वितीय, अभिषेक कुमार इटावा तृतीय रहे। भाला फेंक महिला वर्ग में पूजा कुमार ललितपुर प्रथम, प्रियंका द्विवेदी कानपुर नगर द्वितीय, किरन पाल कानपुर नगर तृतीय रहीं। १५०० मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में अंकित, आर्या फतेहगढ़ प्रथम, अमर सिंह औरैया द्वितीय, राहुल र्वा कानपुर नगर तृतीय स्थान पर रहे। १५०० मीटर दौड़ महिला वर्ग में कुसुम वर्मा इटावा प्रथम, प्रियंका कानपुर नगर द्वितीय, खुशबू कानपुर नगर तृतीय रहीं। प्रतियोगिता में फतेहगढ़, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, जालौन, औरैया झांसी की टीमें भाग ले रही हैं। फतेहगढ़ टीम के मैनेजर उ0नि0स0पु0 छोटेलाल, कानपुर नगर उ0नि0ना0पु0 अशोक सिंह यादव, कानपुर देहात उ0नि0ना0पु0 जयकुमार, कन्नौज उ0नि0स0पु0 रणवीर सिंह, इटावा उ0नि0स0पु0 यशवंत लाल, ललितपुर उ0नि0स0पु0 रामकृपाल सिंह, जालौन उ0नि0स0पु0 अबरार खॉ, औरैया उ0नि0स0पु0 राज बहादुर पाल तथा झांसी जनपद के उ0नि0ना0पु0 शिवशंकर प्रताप तिवारी टीम मैनेजर बनाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *