डीएन कालेज में इग्नू की परीक्षा 12 जून से

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं 12 जून से प्रारम्भ हो रही हैं। परीक्षा के 10 केन्द्र बनाये गये हैं। जिन पर 32 जिलों के परीक्षार्थी परीक्षा देगें। क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के द्वारा बेवसाइड को डाउनलोड भी किया जा सकता है। प्रवेश पत्र पर उनका परीक्षा कार्यक्रम दिया गया है। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षाथी प्रवेश पत्र तथा परिचय-पत्र साथ में लायें। परीक्षार्थी अपने साथ पेनड्राइव व अन्य अनुचित सामग्री न लाये।
डॉ0 विनोद कुमार तिवारी समन्वयक इग्नू अध्ययन केन्द्र-2729 डीएन पीजी कॉलेज फतेहगढ़ ने इग्नू की प्रवेश, काउन्सलिंग पद्धति तथा अध्ययन केन्द्र पर उपलब्ध कार्यक्रमों के बारे में बताया। इग्नू में जुलाई के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ हो चुके हैं। इग्नू की बीए/बीकॉम/बीएससी कार्यक्रमों में प्रवेश होने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थियों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश फार्म इग्नू की वेबसाईट पर ऑन लाइन माध्यम से भरना है। इग्नू में योग जलवायु परिवर्तन पर्यटन फारसी भाषा, जापानी भाषा, जर्मन भाषा, स्पेनिश भाषा एवं संस्कृति कोरियाई भाषा एवं संस्कृति फैसन डिजाइन, आदिवासी अध्ययन, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, बीआर अम्बेडकर के जीवन एवं विस्तार में प्रमाण-पत्र एवं वस्तु एवं सेवा कर (जी0एस0टी0) में जागरूकता कार्यक्रम, ज्योतिष शास्त्र जैसे कार्यक्रम भी उपलब्ध है। नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत जब विद्यार्थी 02 डिग्री कोर्स एक साथ कर सकते हैं। इनमें से एक फेस-टू-फेस किसी महाविद्यालय के संस्थागत विद्यार्थी को रूप में मोड में तथा दूसरा इग्नू की दूरस्य शिक्षा के माध्यम से अथवा दोनों कोर्स इग्नू के माध्यम से हो सकते है। इस प्रकार पूर्ण किये गये दोनों कोर्स वैद्य हैं। प्रवेश की अन्तिम तिथि 31 जुलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *