अवैध खनन कर रहे बुलडोजर व ट्रैक्टर ट्राली सीज.

मेरापुर, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने अवैध खनन कर रहे बुलडोजर तथा ट्रैक्टर को सीज कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव नगला मटीला में अवैध खनन की सूचना पर संकिसा चौकी प्रभारी अच्छेलाल पाल ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन कर रहे बुलडोजर व ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। पुलिस ने चालकों से खनन करने का अनुमति पत्र व दोनों वाहनों के कागज दिखाने को कहा तो चालक नहीं दिखा सके। पुलिस बुलडोजर व ट्रैक्टर ट्राली को चालकों से चलवाकर थाने ले गई और दोनों वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया। संकिसा चौकी प्रभारी ने बताया कि इस सम्बन्ध में खनन विभाग को सूचना भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *