जिला खनन अधिकारी व थाना पुलिस की मिलीभगत से हो रहा अवैध खनन

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जिला खनन अधिकारी, थाना पुलिस व राजस्व कर्मियों की मिली भगत से क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने ट्रैक्टर को पकडक़र थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज स्थित नगला दमोह जाने वाले मार्ग पर अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। जिसकी खबर थाना पुलिस, जिला खनन अधिकारी तथा राजस्व कर्मियों को है, लेकिन कोई भी अधिकारी, कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि बीते एक वर्ष पूर्व खनन की शिकायत पर दविश देने पहुंचे सिपाही को ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया था। जिससे उसकी मौत हो गयी थी। दो-चार महीने खनन पर थाना पुलिस कड़ी नजर बनाए रही, लेकिन फिर वही ढर्रा चालू हो गया है और क्षेत्र में धड़ल्ले से खनन हो रहा है। जिसकी किसी अधिकारी को चिंता नहीं है, जबकि खनन करते ट्रैक्टर भारी स्पीड में चलते हैं। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। आज कस्बे के मेन चौराहे पर नायब तहसीलदार अनवर हुसैन को खनन की सूचना मिली। नायब तहसीलदार अनवर हुसैन ने क्षेत्र में छापेमारी की, तो कस्बे के चौराहे पर एक ट्रैक्टर पकड़ लिया। जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई, लेकिन काफी देर हीला हवाली करने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नायब तहसीलदार ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया लेकर थाना पुलिस के सपोर्ट कर दिया। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल आशीष कुमार ने ट्रैक्टर व ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध अपने रिपोर्ट थाने में प्रेषित कर दी जिस पर कार्रवाई की मांग की गई है खबर लिखे जाने तक ट्रैक्टर चालक भी थाना पुलिस के हिरासत में था और थाने में खड़ा ट्रैक्टर भी विरासत में है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *