संगठन के पदाधिकारियों ने साझा किये अपने अनुभव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एमबीबीएस व पीजी परास्नातक कर रहे छात्रों को आईएमए संगठन द्वारा स्मृति चिन्हे देकर सम्मानित किया और उनके साथ अपने अनुभव साझा किये।
थाना कादरीगेट स्थित एक हॉस्पिटल में एमबीबीएस व पीजी परास्नातक कर रहे छात्रों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा0 विपुल अग्रवाल व संगठन के वाइस प्रिसिडेंट डा0 एसपी सिंह, संगठन के सचिव डा0 प्रशांत श्रीवास्तव, डा0 सिम्मी अग्रवाल ने कार्यक्रम में आये सभी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और अपने स्वयं के अनुभव बच्चों के साथ साझा किये व उन्हे जीवन में एक अच्छा इंसान व चिकित्सक बनने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सम्मान पाने वाले प्रशिक्षु चिकित्सक डा0 प्रान्नल अग्रवाल, डा0 सरल अग्रवाल, डा0 हषवर्धन शर्मा, डा0 प्रशांत शर्मा, स्वाती मौर्या, डा0 सिमरन मौर्या, केशव जादौन, डा0 एकता शाक्य आदि के नाम शामिल है।
आईएमए ने प्रशिक्षु चिकित्सकों को किया सम्मानित
