फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जनपद में तीन दिवसीय द्वितीय सोपान कैम्प का शुभारंभ डा0 बी0पी0 अग्रवाल शिक्षा निकेतन कल्याणकुंज के याकूतगंज कानपुर रोड फतेहगढ़ के प्रांगण में हुआ। उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक डा0 बीपी अग्रवाल ने मां सरस्वती व स्काउट गाइड के जन्मदाता लॉर्ड बिडेन पावेल व लेडी बिडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि स्काउटिंग में रहकर व्यक्ति एक सच्चा व ईमानदार होकर देश वा समाज की उन्नति में अपना योगदान देता है। स्काउट मास्टर व जिला संगठन आयुक्त एसके श्रीवास्तव के साथ ही प्रशिक्षक गजेंद्र सिंह चौहान एचडब्लूबी और धर्मेंद्र कुमार बाथम एचडब्लूबी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रथम दिवस छात्र-छात्राओं को झण्डे के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं को गांठे बंधन, प्राथमिक सुरक्षा अनुमान लगाना, फायरिंग, कंपास दिशा ज्ञान के बारे में बताया। स्काउट खेल के साथ ध्वज अवतरण किया गया। द्वितीय दिवस को बीपी सिक्स के साथ एक्शन सॉन्ग भी कराया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह दिखाया। इसके साथ मे तंबू निर्माण के बारे में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को कैम्प फायर, फूड प्लाजा, बिना बर्तन के भोजन आदि के साथ में बौद्धिक खेल कराए। कैम्प आयोजन में सलूट, गांठे बंधन, ध्वज शिष्टाचार, स्काउट प्रार्थना, झंडा गीत, स्काउट गाइड का इतिहास और बच्चों को डिसिप्लिन आउटडोर, डवेंचर्स, टेंट लगाना इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई।
देश व समाज की उन्नति में स्काउट का अहम योगदान
