
फ़र्रुख़ाबाद समृद्धि न्यूज।जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन नें सुनवाई और नोटिस की प्रक्रिया के बाद बसपा नेता अनुपम दुबे के होटल को ध्वस्तिकरण करनें की तैयारी शुरू कर दी| प्रशासन व भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। ठंडी सड़क पर भारी पुलिस वल मौक़े पर तैनात जहां किसी को भी आने की इजाजत नही दी गयी है|
जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ में मोहल्ला कसरटटा निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे हत्या व अन्य मामलों में जेल ने निरुद्ध है| उनका शहर के ठंडी सड़क स्थित होटल श्री गुरु शरणम् पैलिस को ध्वस्त करनें के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है| कई बार की अपीलों को सुनवाई के बाद खारिज करते हुए आखिर जिला प्रशासन नें होटल को ध्वस्त करनें कि कार्यवाही शुरू कर दी| सोमवार सुबह लगभग चार बजे से ही ठंडी सड़क पर भारी पुलिस बल आ गया| ठंडी सड़क से लाल दरबाजे फब्बारे के निकट आईटीआई के निकट चार जगह बैरियर लगाकर आनें जानें वालों पर रोंक लगा दी गयी है| पैदल भी किसी को निकलनें की इजाजत नही दी जा रही है| नगर पालिका व राजस्व कर्मियों के पास जारी किये गये है|
