राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की अह्म भूमिका

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति के तहत ६ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। ब्लाक कमालगंज के जहानगंज क्षेत्र के प्रेम नारायण ईश्वरदयाल महाविद्यालय झसी में मिशन शक्ति कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की महती आवश्यकता है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्ययोगी नाथ ने नारी शक्ति के महत्व को देखते हुए उनकी रक्षा, उनकी सुरक्षा, उनका सम्मान को बढ़ावा दिया है। पिछले १० वर्षों से महिला आरक्षण अध्यादेश बिल को पास कराकर महिलाओं को समर्पित किया है। प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही मिशन शक्ति योजना प्रशंसनीय है। ६ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को किट व प्रमाण पत्र वितरित किये गये। प्रबंधक सर्वेश कटियार, प्राचार्य डा0 पीके त्रिपाठी ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक जेपी शाक्य ने नारी सुरक्षा, स्वावलंबन को बढ़ावा देते हुए शिविर के माध्यम से जागरुक किया। इस मौके पर नीलम शाक्य, अर्चना, ज्ञानदेवी, रीता देवी, विनीता, अनिल कठेरिया, शिवरतन आदि लोग मौजूद रहे। ———

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *