पत्नी से विवाद में शराबी युवक ने छत से कूदकर दी जान

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने पहुंचकर की जांच नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात छत से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से हालत बिगडऩे पर लोहिया रेफर कर दिया। लोहिया पहुंचे पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सोना जानकीपुर निवासी सुधीर कुमार उर्फ बंटी पुत्र मुकेश कुमार बीती रात छत से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूत्रों की माने तो सुधीर शराब पीने का आदी था। बीती रात भी वह शराब पीकर आया और पत्नी से विवाद करने लगा। इस दौरान वह घर में आग लगाने जा रहा था। परिजनों ने किसी तरह उसे समझाया, लेकिन रात्रि ११ बजे शराब के नशे में सुधीर छत से कूद गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उपचार के लिए क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया। लोहिया पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले आये। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे हल्का के दरोगा प्रमोद कुमार यादव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने घटना के संदर्भ में पुलिस को तहरीर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *