जमीन के विवाद में 2 भाइयों ने मां और बहन को जिंदा जलाकर मार डाला

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीनी विवाद में 2 भाइयों पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने अपनी ही मां और बहन को जिंदा जलाकर मार डाला है।बस्ती जिले के कप्तान गंज थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में दो भाइयों ने मिलकर अपनी मां और बहन को जिंदा जलाकर मार डाला। इसमें से एक बेटा मृत महिला का सगा और दूसरा सौतेला बेटा है। जमीन के लालच में अंधे हो चुके दो भाइयों ने रिश्तों का बड़ी बेरहमी से कत्ल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उसने दोनों जले हुए शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी के बाद एसपी गोपाल चौधरी और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मृत महिला के पति की कैंसर से पहले ही मौत हो चुकी है।  मरने से पहले उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी और बेटी के नाम कुछ जमीन और दोनों बेटों के नाम पर जमीन की वसीहत कर दी थी। पिता के मरने के बाद जब दोनों बेटों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया और जमीन अपने नाम करने के लिए प्रेशर बनाने लगे। इसके बाद जमीनी विवाद का मुकदमा दर्ज हुआ और उसमें सुनवाई चल रही थी।

5 दिसंबर को होनी थी गवाही

5 दिसंबर को मुकदमे में मृतक मां और बेटी को गवाही होनी थी. उससे एक दिन पहले उनका जला हुआ शव घर के कमरे से बरामद हुआ. मृतका की दूसरी बेटी और दामाद ने मृतका के दोनों बेटों और एक पड़ोसी पर हत्या कर शव जलाए जाने का आरोप लगाया. मृतका की बेटी का कहना है कि जब सुबह उसने अपनी बहन को फोन किया तो काफी बार बेल जाने के बाद भी फोन नहीं उठा.

कमरे से निकल रहा था धुआं

फिर पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के नंबर पर फोन किया और उससे घर जाकर मां और बहन से बात कराने के लिए कहा. जब वह घर गई तो उसने रोते हुए बताया कि कमरे से धुंआ निकल रहा है. फिर उसने गोरखपुर में अपने मामा को फोन किया. उन्होंने थाने पर इस की सूचना दी. मृतका की दूसरी बेटी का आरोप है कि उसके दोनों भाइयों ने घटना को अंजाम दिया है. पिता की वसीयत को लेकर मुकदमा चल रहा था, जिसमें गवाही चल रही थी. कमलेश, कौशल और करुणाकर पर मृतका की बेटी ने अपनी मां और बहन की हत्या का आरोप लगाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *