कंपिल, समृद्धि न्यूज। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। जमकर लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चले। जिससे दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के मोहल्ला काजी टोला निवासी सगीर अहमद व फहीम अली का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह सगीर पक्ष ने जगह पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। फहीम अली के विरोध करने पर दोनों में गाली-गलौज होने लगी। विवाद बढऩे पर दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग इक_े हो गए। जमकर लाठी-डंडे, ईंट पत्थर चले। जिसमें प्रथम पक्ष से सगीर, शानम, कबीर व द्वितीय पक्ष से फहीम व शमा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस एक पक्ष के दो लोगों को थाने ले आयी। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया गया। दोपहर बाद थाने लाए गए व्यक्तियों को पुलिस ने छोड़ दिया। फहीम पक्ष ने कस्बा इंचार्ज पर रुपए लेकर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही। थाना प्रभारी दिलीप कुमार कंचन ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। रुपए लेने का आरोप गलत है।
