समृद्धि न्यूज। अफगानिस्तान में आज देर रात एक बार फिर भूकंप के तेज झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 आंकी गई है। अफगानिस्तान में और पाकिस्तान में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता ५.८ मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में जलालाबाद से 14 किमी पूर्व और 10 किमी की गहराई में था। यह अफगानिस्तान में हाल के समय में आया दूसरा तेज भूकंप है। भूकंप से फिलहाल कोई बड़ी क्षति या हताहत की जानकारी नहीं मिली है। राहत कार्यों के लिए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें सतर्क हो गई हैं। वहीं, बुधवार देर रात भी यहां 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप दर्ज किया गया था, जिससे आफ्टरशॉक का खतरा बढ़ गया था। एक्स पर एक पोस्ट में एनसीएस ने बताया कि अफगानिस्तान में रात 23:53 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान में पिछले सप्ताह आए भूकंप में तबाह हुए घरों से सैकड़ों शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढक़र 2,200 से अधिक हो गई है। तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी है। रविवार रात आए 6.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने कई प्रांतों को हिला दिया, जिससे भारी तबाही हुई है।
अफगानिस्तान में फिर भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 5.8 आंकी गई
