बरेली में बवाल, मौलाना तौकीर रजा के समर्थकों ने की पत्थरबाजी, तौकीर रजा नजरबंद

बरेली: बरेली जिले में एक बार फिर बड़ा बवाल हुआ। ‘I love Muhammad’ के समर्थन में शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा समर्थक कलेक्ट्रेट में जुटे हुए थे, सभी अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे थे, तभी भीड़ से किसी ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि श्यामगंज में पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एसपी क्राइम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन जुलूस के रूप से भीड़ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ती गई। वहीं, खलील स्कूल के पास प्रदर्शनकारियों ने अचानक वाहनों में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ने भी उपद्रवियों पर जमकर लाठियां भांजी और भीड़ को तितर बितर किया। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने आंसू गैस के गोले छोड़े। बवाल में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बता दें कि मौलाना तौकीर रजा ने शुक्रवार यानी आज इस्लामिया इंटर कॉलेज में ‘I love Muhammad’ पोस्टर के समर्थन में प्रदर्शन का आह्वान किया था, लेकिन बरेली पुलिस की तैयारी देख मौलाना ने प्रदर्शन टाल दिया था और कहा था कि अब वे राष्ट्रपति के नाम अधिकारियों को ज्ञापन देंगे।
बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर के अलग-अलग इलाकों में आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर बैनर लेकर सैकड़ों लोग सडक़ों पर उतरे। इस दौरान खलील स्कूल के पास कुछ शरारती तत्वों ने तोडफोड़ की। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठी पटकीं। साथ ही मौलाना तौकीर रजा को नजरबंद कर लिया गया है। डीआईजी रेंज बरेली अजय कुमार साहनी ने कहा कि नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करना चाहते थे उन्हें खदेड़ दिया गया है।

मौलाना तौकीर रजा ने जारी किया था लेटर

इसको लेकर उन्होंने बाकायदा एक लेटर भी जारी किया, जिसमें कहा गया किए शहर में चल रही दुर्गा पूजा, दशहरा उत्सवों के साथ-साथ उर्स-ए-सकलैनी और उर्स-ए-शाहदाना वली चल रहा है। हमने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वह शांति बनाए रखें और इस कार्यक्रम को रद्द मानेे,। हम सिर्फ राष्ट्रपति के नाम जिले के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *