भाजपा विधायक के चाचा को पीटने के मामले में दो नामदज सहित 22 पर मुकदमा दर्ज

आगरा: खेरिया मोड़ (जगनेर रोड) पर भाजपा विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के चाचा की पिटाई के मामले में शाहगंज पुलिस ने नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप गौतम व प्रताप नामजद व 20 अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस की कार्रवाई से निगम कर्मचारियों में आक्रोश है। शुक्रवार सुबह सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। वहीं नगर निगम में तालाबंदी कर हंगामा किया गया।

घटना बुधवार की है जब नगर निगम की टीम पॉलिथीन के खिलाफ अभियान के तहत खेरिया मोड़ (शाहगंज) स्थित सराय ख्वाजा पहुंची। वहां नथ्थी मिष्ठान भंडार पर प्लास्टिक गिलासों का उपयोग होते देखा गया जिस पर टीम ने चालान काटा। आरोप है कि कार्रवाई से नाराज दुकानदार ने टीम के एक सदस्य को थप्पड़ मार दिया। इस पर नगर निगम की टीम गुस्से में आ गई और मारपीट हो गई। दुकानदार का आरोप है कि सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप गौतम ने बिना किसी नोटिस के बुलडोजर से दुकान का काउंटर और शटर तोड़ डाला। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

विधायक के चाचा ने आरोप लगाया कि उनकी खेरिया मोड़ पर नत्थी मिष्ठान भंडार नाम से दुकान है। बुधवार को सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप गौतम दुकान पर पहुंचे और दुकान में प्लास्टिक के गिलास मिलने पर इंस्पेक्टर ने एक हजार रुपये का चालान काटा मगर 3000 रुपये ले लिए। बाद में बुलडोजर से दुकान का शटर और काउंटर तोड़ डाला। विरोध करने पर उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा। पत्नी और भाई के साथ भी अभद्रता की। मामले में नगर निगम कर्मचारियों ने भी मारपीट के आरोप लगाए थे। दोनों पक्षों ने चौकी में तहरीर दी थी। घटना का वीडियो भी सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *