समृद्धि न्यूज। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग मामले में यूपी एसटीएफ ने दो आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दोनों आरोपियों की पहचान रवीन्द्र उर्फ कल्लू और अरुण के तौर पर हुई।दोनों हरियाणा के रहने वाले थे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग करने वाले दो शूटरों को पुलिस को एनकाउंटर में मार गिराया है। एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनका एनकाउंटर गाजियाबाद में हुआ है। दोनों बदमाश रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य थे और रविन्द्र कई घटनाओं में शामिल रहा है। मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल और काफी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग मामले में यूपी एसटीएफ ने दो आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दोनों आरोपितों को पहचान रवीन्द्र उर्फ कल्लू और अरुण के तौर पर हुई। यूपी एसटीएफ ने बताया कि दोनों आरोपी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य थे। बीते 12 सितंबर को बरेली जिले में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल खुलासे और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बरेली पुलिस के साथ-साथ यूपी एसटीएफ को भी बदमाशों की तलाश में लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के प्रदेशों के क्राइम रिकॉड्र्स से मिलान के बाद पुलिस ने बदमाशों की पहचान की। दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान रविंद्र पुत्र कल्लू निवासी कहनी, रोहतक और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी इंडियन कॉलोनी, गोहना रोड, सोनीपत के रूप में हुई।
बताते चले कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस घटना को सुबह के 3:30 बजे के करीब अंजाम दिया गया था। इस घटना से पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया था। इस घटना के सामने आने के बाद दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में बरेली के सीनियर एसपी अनुराग आर्य ने बताया था, थाना कोतवाली, बरेली क्षेत्रांतर्गत रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के घर पर हुई फायरिंग को लेकर पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है। परिवार की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी शामिल होंगे उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने के मामले में दोनों शूटर एनकाउंटर में ढेर
