आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, एक हिरासत में
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। किशोरी के साथ छेड़छाड़ व जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही न किये जाने पर पीडि़त पिता रस्सी लेकर पेड़ पर आत्महत्या की धमकी देकर चढ़ गया। तब जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़त पिता ने पुत्रियों के साथ छेड़छाड़ के मामले में कार्यवाही न होने पर आत्महत्या के उद्देश्य से रस्सी लेकर पेड़ पर चढ़ गया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने उसे देखकर पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी विपिन, छोटू, अजय पुत्र राम सिंह, रतन, पवन पुत्र अजय व विपिन की मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपी विपिन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
छेड़छाड़ के मामले में कार्यवाही न होने पर पीडि़त चढ़ा पेड़ पर
