प्रभारी बीडीओ ने ब्लाक कर्मचारियों की ली बैठक, दिये निर्देश

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। प्रभारी विकास खंड अधिकारी ने चार्ज संभालते ही ब्लाक कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही कर्मचारियों से परिचय भी किया।

नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर शनिवार को प्रभारी विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी डीपीओ ने नवाबगंज विकास खंड कार्यालय का चार्ज ग्रहण किया। चार्ज ग्रहण कर उन्होंने समस्त स्टाफ के साथ बैठक कर विकास खंड कार्यालय पर साफ -सफाई, मनरेगा की प्रगति व अन्य कई सरकारी योजनाओं पर प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मंगलवार को सचिवों के साथ बैठक करने की बात कही।उन्होंने कहा कि विकास का चक्का रुकना नहीं चाहिए। जो भी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, उन्हें तुरन्त पूरा कराया जाये। विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी को शासन की मंशा के अनुरुप कार्य करना होगा। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडीओ आईएसबी सुखदेव सिंह, एकाउंटेंट अवनीश सक्सेना, आलोक पाठक, राहुल चंदेल मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *