फर्रुखाबाद समृद्धि न्यूज। मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0 शासन व प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्राम दिलीप की मड़ैया स्टीमर से पहुँचकर निरीक्षण किया व ग्रामवासियों को पके हुये भोजन का वितरण किया।
प्रभारी मंत्री द्वारा ग्राम में रह रहे ग्रामवासियों को सुरक्षित स्थान पर जाने हेतु आग्रह किया गया। प्रभारी मंत्री द्वारा जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को समस्त ग्रामवासियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने एवं उनके भोजन पानी इत्यादि की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। प्रभारी मंत्री द्वारा उपजिलाधिकारी सदर को ग्रामवासियों को राशन की द्वितीय किस्त बंटवाने हेतु निर्देशित किया।
ग्रामवासियों की मांग पर प्रभारी मंत्री द्वारा उपजिलाधिकारी को प्रात: 07 बजे से सांय 07 बजे तक नांव की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्रामवासियों की माँग पर बाढ़ का पानी खत्म होने के पश्चात अधिशासी अभियंता सिंचाई को बंधा बनवाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत मोनिका यादव, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौड़, विधायक कायमगंज सुरभि, जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचंद्र वर्मा, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित ग्राम दिलीप की मड़ैया में पहुंचकर बांटा भोजन
