प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जंजाली नगला का किया दौरा, बांटी राहत सामग्री

प्रभारी मंत्री बोले: गंगा नदी की भूमि पर अवैध अतिक्रमण/निर्माण न करें उन्होंने लोगों से की अपील बाढ़ के तूफान में गंगा स्नान से बचे और पानी से रहे दूर

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग/प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सांसद मुकेश राजपूत, विधायक भोजपुर, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के साथ गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित ग्राम जंजाली नगला का निरीक्षण किया तथा बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। मंत्री ने स्वयं ग्राम का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ का जायजा लिया गया। मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोय। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ भागों में बाढ़ आयी है वहां की जनता भूखी ना रहे और उनको कोई समस्या ना हो इसकी चिन्ता मुख्यमंत्री ने की है। बाढ़ को तो कोई नहीं रोक सकता, लेकिन बाढ़ के दुष्परिणामों को रोकने का पूरा प्रयास मंख्यमंत्री ने किया है। इसी के तहत शनिवार को ग्राम जंजाली नगला में बाढ़ प्रभावित ६० लोगों को राहत सामिग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर पीडि़तों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि बाढ़ के तूफान में गंगा स्नान से बचे और पानी से दूर ही रहे, ताकि कोई जनहानि ना हो। बाढ़ समाप्त होने के पश्चात गंगा नदी की भूमि पर अवैध अतिक्रमण/निर्माण ना करें। वहीं उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ है, वह खतरों को छोड़कर प्रशासन के बताए हुए स्थान पर निवास करें। जहां उनको रहने की जगह दी गई है। प्रभारी मंत्री ने 35 परिवारों को दी गई आवास भूमि पर घर बनाकर रहने की राय दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, सचिव, प्रधान एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *