
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने अपने कार्यालय सातनपुर मण्डी रोड पर पत्रकार वार्ता में कहा कि इंडिया गठबंधन के आगे मोदी २०२४ का चुनाव हार रहे है। गठबंधन की आवाज उठाने वाले संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सांसद संजय सिंह के खिलाफ पूरा मामला फर्जी है। बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित मामला है। इससे संजय सिंह डरने वाले नहीं है। आम आदमी के वह सच्चे सिपाही है यह लड़ाई जारी रहेगी। जिलाध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप सिंह ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी से आम जन मानस में रोष है। अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने आवाज उठायी। इस आवाज को दबाने के लिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जिसको लेकर पूरे देश भर में प्रदर्शन हो रहा है। फर्जी शराब घोटाले का आरोप लगाकर राजनीति के तहत सोंची समझी कार्यवाही करायी जा रही है। अचानक ईडी पहुंचकर गिरफ्तार करती है और जमानत का विरोध किया जा रहा है। यह जनता सब जानती है। मणिपुर हिंसा जैसे जघन्य अपराध के मामले को सदन में संजय सिंह ने उठाया। जिसके तहत उन्हें पूरे सदन सत्र से निलंबित किया गया। इस तानाशाही से हम डरने वाले नहीं है। वार्ता के दौरान सुमित सोमवंशी, अंकित शाक्य, सोनू, अमरदीप शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
