दिल्ली: कालकाजी मंदिर में सेवादार की पीट-पीटकर हत्या, प्रसाद व चुन्नी मांगने को लेकर हुआ था विवाद

मृतक यूपी के हरदोई जनपद निवासी है
दिल्ली: कालकाजी मंदिर में शुक्रवार रात एक सेवादार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक रात करीब 9:30 बजे मंदिर में झगड़े की सूचना पर पीसीआर कॉल मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि कुछ लोग दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर के सेवादार से चुन्नी प्रसाद मांगा। इसी दौरान कहासुनी हो गई और आरोपियों ने सेवादार पर डंडों और मुक्कों से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गयी।मृतक योगेन्द्र सिंह (35) जो यूपी के हरदोई जनपद के निवासी थे। वह पिछले १४-१५ साल से मंदिर में सेवादार थे।
दक्षिणपुरी निवासी 30 वर्षीय अतुल पांडे नामक एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है। बाकि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार घटना की शुरुआत दर्शन के बाद हुई, जब आरोपियों ने पीडि़त से चुनरी प्रसाद मांगने को कहा और बहस शुरू हो गई। इसी दौरान उन्होंने योगेन्द्र सिंह पर लाठियों और घूंसों से हमला कर दिया। पीडि़त को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *