दिल्ली: पंजाबी बाग में प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, खुद भी मारी गोली

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग में शनिवार को 24 वर्षीय एक महिला की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर एक महिलाका शव मिला, जिसकी बाद में पहचान मुस्कान के रूप में हुई। वह दिल्ली के पश्चिम पुरी में ओल्ड स्लम क्वार्टर्स में रहती थी। महिला का शव एक कमरे के अंदर गद्दे पर पड़ा मिला। शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि उसके सिर पर गोली लगी थी। महिला के शव के साथ एक पुरुष घायल अवस्था में मिला। जिसकी पहचान नीरज के रूप में हुई, जिसकी उम्र 25 साल है। उसी क्वार्टर के एक अन्य कमरे में शव पड़ा हुआ मिला। उसके सीने पर भी गोली लगी थी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं सूत्रों ने बताया कि नीरज शादीशुदा है और मुस्कान की शादी 2023 में हुई थी और का तलाक कुछ दिन पहले ही हुआ है। नीरज शनिवार को मुस्कान के घर आया। मुस्कान अपनी छोटी बहन के साथ घर में मौजूद थी। नीरज ने उसकी छोटी बहन को घर से बाहर भेज दिया। गोली चलने के बाद मुस्कान के मामा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मुस्कान के सिर में गोली का निशान है, जबकि नीरज की सीने में गोली का निशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *