फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोहियापुरम आवास विकास स्थित कृष्णा देवी बालिका महाविद्यालय में एक अंतर विभागीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं के मध्य विभिन्न आउटडोर एवं इनडोर खेल खिलाए गए। इन खेलों में छात्राओं ने बहुत ही प्रसन्नता एवं उत्साह का प्रदर्शन किया। प्रतिदिन की पढ़ाई की दिनचर्या से अलग हटकर छात्राओं और अध्यापकों ने आज महाविद्यालय में नया ही माहौल और रौनक देखी। जिससे एक अलग ही मनोरंजन का वातावरण पूरे दिन महाविद्यालय परिसर में बना रहा। कैरम प्रतियोगिता में बीकॉम की तनिष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लूडो में बी0ए0 की आकॉक्षा, अंशिका एवं मिताली ने क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। चेस के खेल में बीएससी द्वितीय वर्ष की आर्या वर्मा ने जीत हासिल की। सर्वांत में होने वाले खेल कुर्सी दौड़ में बी0एड0 की आंचल कुशवाहा जीती तथा खो-खो में बीटीसी की टीम ने जीत हासिल की। डॉक्टर जी0पी0 यादव, ममता यादव, ठाकुर प्रशांत सिंह इस प्रतियोगिता के आयोजक रहे। अन्य अध्यापक निर्णायक मंडल में शामिल रहे।
केडी बालिका में छात्राओं को पढ़ाई से हटकर खिलाये गये गेम
