ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर महिला को पीटा

पिता-भाई के विरोध करने पर, उन्हें भी पीटा, महिला को घर से निकाला
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। दहेज लोभियों ने विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे
पिता व भाई को भी ससुरालीजनों ने पीटा। पीडि़ता ने ससुर व पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सितवनपुर पिसू निवासी सपना पत्नी अभिनेंद्र कुमार ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 20 जून 2020 को विधिवत दान दहेज देकर १० लाख रुपये खर्च कर धूमधाम से की थी। शादी के बाद उसके पति की नौकरी लग जाने के बाद शादी में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सपना के साथ ससुराल वाले मारपीट करने लगे। बीती शाम सपना के साथ अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति, सास, ससुर ने मारपीट की। इसकी सूचना उसने अपने पिता और भाई को दी। सूचना मिलने पर आज सुबह सपना के भाई पुष्पेंद्र, इंडियन और पिता शिव किशोर गांव पहुंचे, तो सपना के पति और अन्य लोगों ने मिलकर पिता, भाई को मारापीटा और सपना को घर से बाहर निकाल दिया। सपना ने ससुर और पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। पति पुलिस विभाग में तैनात है। पुलिस जब उसे पकड़ कर लाई, तो उसने अपना दीवाल में सर मारकर फोड़ लिया। फिलहाल महिला का सिपाही पति पुलिस हिरासत में है।

परचून का सामान लदी खड़ी डीसीएम से तीन गत्ता सामान चोरी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना नवाबगंज के मंझना रोड निवासी प्रभास गुप्ता फर्रुखाबाद किराना मार्केट से नवाबगंज किराना व्यापारियों का समान डिलीवरी अपनी निजी डीसीएम से करते हैं। बीती रात वह फर्रुखाबाद के लिंजीगंज मार्केट से कस्बा के व्यापारियों का सामान लेकर आए थे। अपने दरवाजे पर उन्होंने रात होने पर डीसीएम खड़ी कर ली। बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा तीन गत्ता माल चोरी कर लिया गया। सुबह उन्होंने माल का मिलान किया तो उन्हें पता चला। प्रभास गुप्ता ने थाना पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।

80  हजार लेकर करायी शादी, एक महीने बाद महिला को दूसरी जगह 75 हजार में बेचा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शातिर युवकों ने 80  हजार रुपये लेकर युवक की शादी करवा दी। करीब एक महीने बाद उपरोक्त शातिर महिला को अपने साथ ले गये। इसके बाद शातिर युवकों ने महिला को दूसरी जगह 75 हजार रुपये में बेच दिया। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनी निवासी सेवाराम राठौर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया 10 माह पूर्व पड़ोसी गांव के चार युवक उसके पास आए और उसकी शादी करवाने की बात कही। उसने खर्चा पूछा तो उक्त चारों युवकों ने 80000 रुपये में शादी करवाने की बात कही। जिस पर उसने हां कर दी। अगले दिन उसने उक्त युवकों को घर बुलाकर 80 हजार रुपए दे दिए। वह उसी दिन एक महिला शिव देवी को उसके घर छोड़ गए और कहा यह तुम्हारी पत्नी है। वह शिव देवी के साथ पति-पत्नी के रूप में रहने लगा। करीब 1 महीने बाद उक्त चारों युवक शिव देवी को उसके बगैर बताए अपने साथ ले गए और जब उसने जानकारी की तो उक्त लोगों से उसकी पत्नी वापस करने को कहा तो दबंगों ने उसकी पत्नी वापस नहीं की। उसने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो माह बाद शिव देवी को वह उसके घर छोड़ गए। इसके बाद बगैर बताएं शिव देवी को 5 मई को फिर से अपने साथ बुला ले गए। इसके बाद बबुरारा गांव निवासी अवनीश कुमार को 75000 रुपये में शिव देवी को दोबारा बेंच दिया। पीडि़त को जानकारी हुई तो उसने थाना पुलिस को पुन: प्रार्थना पत्र दिया। एक पड़ोसी गांव के प्रधान द्वारा उसे पैसे देने का वादा किया गया था, लेकिन आज ना तो उसे पत्नी मिल रही है और ना ही उसका पैसा। युवक ने चार लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *