दहेज की खातिर ससुरालियों ने विवाहिता को जलाया, मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दहेज की खातिर ससुरालियों ने विवाहिता को जान से मारने की नियत से जला दिया। जिससे विवाहिता गंभीर रुप से झुलस गयी। पीडि़ता के पिता ने पति सहित तीन ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज थाना तिर्वा के ग्राम नजरापुर निवासी रामप्रकाश पुत्र शिवलाल ने कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि पुत्र अनासिका का विवाह सात वर्ष पहले इन्द्रकान्त पुत्र रामसेवक निवासी वनखडिय़ा कोतवाली फतेहगढ़ के साथ किया था। २६ मई की रात्रि आठ बजे पुत्री का पति इन्द्रकान्त, ससुर रामसेवक, ननद प्रभा ने हत्या करने के उद्देश्य से जला दिया। जिससे पुत्री गंभीर रुप से झुलस गयी। आरोपीगण अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताडि़त करते थे। मांग पूरी न होने पर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। ——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *