फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना कमालगंज के अंतर्गत ग्राम चौसपुर निवासी अंजुम की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से दिनांक 26.11.2019 को मोहम्मदाबाद निवासी शमीम अली पुत्र इकबाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से अंजुम को पति व अन्य ससुरालीजन अंजुम को दहेज को लेकर प्रताडि़त करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर सभी ने एक राय होकर मारपीट करने के बाद अंजुम को उसके घर छोड़ गये और कहा कि 50,000/- रुपये और एक मोटरसाइकिल और एक चेन सोने की यह सब लेकर आना तभी तुम अपनी लडक़ी अंजुम को मेरे घर में रखने की सोचना। यह कहकर वह लोग चले गए। करीब एक महीने के बाद अंजुम के पेट में दर्द हुआ, जब परिजनों ने दिखाया, तो पता चला कि अंजुम के पेट में चोट के कारण गांठ बन गयी है। जिसका इलाज अंजुम के माता पिता ने कराया। उसके बाद अंजुम बीमार पड़ती गई और उसके ससुरालजनों को कई बार सूचना दी गई की अंजुम की हालत ठीक नहीं है। इसके बाद परिजनों ने महिला थाना फतेहगढ़ जाकर ससुरालीजनों के खिलाफ दिनांक २७.०१.२०२५ को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तब अंजुम ने कहा कि मेरे पति को बुला दीजिए। तब अंजुम के पिता ने अंजुम से पति की बात करायी, लेकिन पति ने गाली-गलौज करते हुए फोन काट दिया और कहा कि तुम मर जाओ। जिससे अंजुम और टूट गयी। कई दिन हॉस्पिटल में भर्ती रही, लेकिन अंजुम के ससुरालवाले ना ही अंजुम को देखने आए और फिर रविवार को अंजुम मोहम्मदाबाद कोतवाली में ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर देने गई थी। तहरीर देकर अंजुम अपने घर आ गयी। कुछ देर बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।
ससुरालीजनों ने महिला को घर से निकाला, मायके में हुई मौत
