बदायूं, समृद्धि न्यूज। बदायूं से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर प्यार को पाने के लिए एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा को तोड़ दिया गया है। एक महिला को अपनी बेटी के ससुर से प्यार हो गया। दोनों में प्यार इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया और दोनों घर से फरार हो गये। इस घटना से दोनों के परिजनों में हडक़ंप मच गया।
पति ने दी थाने में तहरीर
जानकारी के मुताबिक, दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर दी है कि उनकी पत्नी समधी के साथ फरार हो गई। जिसमें दर्शाया कि कि बेटी की शादी बदायूं शहर के एक मोहल्ले निवासी युवक के साथ की थी। बेटी के ससुर का घर पर आना-जाना था। कब दोनों के बीच प्यार हो गया। इस बात की किसी को जानकारी तक नहीं थी। दोनों एक-दूसरे से फोन पर भी बाते करते रहते थे।
दोनों ने तोड़ी मर्यादायें, हुए फरार
दी गई तहरीर में पति ने पुलिस को बताया कि जब वो घर पर नहीं था तो उसकी पत्नी कहीं चली गई। काफी तलाशने के बाद नहीं मिली तो बेटी के ससुराल से पता चला कि बेटी का ससुर भी घर में नहीं है। तब पता चला कि दोनों फरार हो गए है। यह बात सुनते ही मेरे पैरों तले जमीन खिसक गयी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।