भारत के कई राज्यों में हिली धरती, लोगों में हडक़ंप

समृद्धि न्यूज। भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी समेत उत्तर बंगाल में ये भूकंप के झटके लगे हैं। भूकंप की तीव्रत 5.9 आंकी गई है।
असम, बंगाल और भूटान में रविवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अचानक धरती से हिलने से लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सडक़ों पर आ गए। हालांकि भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंस के अनुसार, रविवार को उत्तरपूर्वी भारत में 5.9 भूकंप का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र जमीन से मात्र 10 किमी की गहराई पर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *