फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुरानी रंजिश के चलते शौच गये युवक के साथ दबंगों ने गाली-गलौज किया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने पहुंची पीडि़ता व उसके पुत्रों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने पिता पुत्रों सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के ग्राम खैराबाद निवासी द्रोपा पत्नी स्व0 रामप्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि 7 मार्च की शाम 4 बजे मेरा पुत्र मंजेश शौच करने के लिए जा रहा था, तभी गांव के अमर सिंह पुत्र जागनपाल, जबर सिंह व धर्मराज पुत्रगण अमर सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज किया। विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। किसी तरह पुत्र बचकर घर आया तो आरोपी पीछे-पीछे घर आ गये और उसके साथ मारपीट करने लगे। बचाने पहुंची मैं व पुत्र प्रदीप व कुलदीप को भी मारापीटा। जिससे चारों लोग घायल हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उपरोक्त पिता-पुत्रों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
पुरानी रंजिश में दबंगों ने की मारपीट, चार घायल, मुकदमा दर्ज
