पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरो के पैर में लगी गोली, जेवरात सहित रिवॉल्वर बरामद

 उन्नाव, समृद्धि न्यूज। पुलिस मुठभेड़ मे लूट की घटना को अंजाम देने वाले 50-50 हजार रुपये के दो इनामिया लुटेरो को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से लूट के 07 लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवरात कीमत लगभग 2 लाख रुपये तथा लूटी हुयी लाइसेंसी रिवाल्वर, एक मोबाइल, एक मोटरसाइकिल व एक तमंचा सहित 3 जिंदा कारतूस बरामद।

जानकारी के अनुसार गंगाघाट पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत गगनीखेड़ा मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी, तभी चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रोका गया । इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। जिससे पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाशों के पैर मे गोली लगी। दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम संतबहादुर उर्फ पंडा पुत्र विजय बहादुर उम्र करीब 45 वर्ष निवाली थाना डलमऊ जनपद रायबरेली 2. बीरेंद्र उर्फ नन्कू यादव पुत्र श्रीराम यादव उम्र करीब 40 वर्ष निवासी 16/397 जेल रोड मैंथा जनपद रायबरेली बताया तथा दोनों के द्वारा पूर्व में ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार दो साथियों के साथ बीते 9 सितंबर को गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डाकतार कोलोनी में घर मे घुसकर महिलाओं को बंधक बनाकर लूट की घटना को स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से लूट के 07 लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवरात (अुनमानित कीमत करीब 02 लाख रुपये), लूटी हुयी लाइसेंसी रिवाल्वर, एक मोबाइल, एक मोटरसाइकिल व एक तमंचा मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस बरामद किया है।दोनों घायल अभियुक्तों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *