बेटा ये मत कर, मैं तेरी मां हूं…………
राजस्थान: राजस्थान से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बूंदी में एक बेटे पर अपनी ही मां के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। बूंदी जिले के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 28 वर्षीय बेटे ने अपनी 52 वर्षीय मां के साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना अपराध किया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया और समाज को झकझोर कर रख दिया है।डाबी पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को 52 वर्षीय महिला अपने भाई के घर गई थी, जो पास के गांव में रहता है। उसके साथ आरोपी बेटा भी मौजूद था। शाम करीब 6 बजे जब बेटे ने अपनी मां को घर चलने को कहा, तो उसने मना कर दिया। इसके बावजूद, बेटा जबरन उसे अपने साथ घर ले जाने लगा। घर की ओर जाते हुए, रास्ते में सुनसान जगह पर उसने अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने हाथ जोड़कर बेटे से माफी की गुहार लगाई और मां होने की दुहाई दी, लेकिन आरोपी ने उसकी एक न सुनी और जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
