संभल में मुस्कान कांड जैसी दरिंदगी! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति किये टुकड़े, पॉलीथिन में भरकर फेंका

समृद्धि न्यूज। संभल में मेरठ के मुस्कान कांड जैसी हैवानियत सामने आई है। यहां एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। उसे काटकर अंगों को अलग-अलग फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी महिला रूबी और उसके बॉयफ्रेंड गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
सोमवार को पतरोआ रोड स्थित ईदगाह के बाहर एक पॉलिथिन में युवक के शव के टुकड़े मिले थे। तुरंत पुलिस को इस बाबत सूचना दी गई। शव के टुकड़ों को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की। उन टुकड़ों में कटा हुआ हाथ भी था, उस हाथ पर एक टैटू गुदा हुआ था, लेकिन सिर उसमें नहीं था, पुलिस के लिए इस हत्याकांड को सुलझाना एक चुनौती सा बन गया। मगर हाथ पर गुदे टैटू ने पुलिस की काफी मदद की। जांच में पता चला कि मोहल्ला चुन्नी निवासी राहुल की पत्नी रूबी ने 18 नवंबर को खुद कोतवाली पहुंचकर पति की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तुरंत पूछताछ के लिए रूबी को थाने बुलाया। मगर उसके बयान काफी अटपटे थे। जिससे पुलिस को रूबी पर शक होने लगा, सख्ती से पूछताछ की गई तो रूबी टूट गई। फिर सामने आई खौफनाक साजिश के तहत मर्डर की दिल दहला देने वाली कहानी। पता चला कि रूबी ने अपने प्रेमी गौरव के साथ पति राहुल की हत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि राहुल की 15 साल पहले कस्बा चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी की रहने वाली रूबी से शादी हुई थी। दोनों की एक १० वर्षीय बेटी और एक १२ वर्षीय बेटा है। राहुल जूते का व्यापार करता था। वह 18 नवंबर से लापता था। करीब एक माह बाद कटा बाजू बरामद होने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *