बैंक में युवती ने अधेड़ के पार किये एक लाख रुपये

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बैंक से शातिर युवती अधेड़ के झोले में कट मारकर एक लाख रुपये लेकर फरार हो गयी। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो युवती उसमें कैद हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
जानकारकी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव कटरा रहमत खां निवासी अंसार खां पुत्र मदार खाँ ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि दिनांक १४ जुलाई को समय लगभग 11 बजे दिन में बैंक आँफ इण्डिया कायमगंज से 1,00,000/- रुपये निकालकर झोले में रखकर अपनी बंैक की पास बुक काउन्टर पर खड़े होकर चढ़वाने लगा। इसी दौरान पास में एक युवती ने किसी धारदार चीज से झोले में कट मारकर रुपये निकाल लिये और फरार हो गयी। शिकायत पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में सीसीटीवी कैमरे में युवती कैद हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *