बीते दिन एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी ने भी पीडि़त परिवार से की थी मुलाकात
कम्पिल, समृद्धि न्यूज। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर कोचिंग संचालक, उसके भाई व एक अन्य साथी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया था। पीडि़ता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ म मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। प्रशासन लगातार आरोपितों व उनके रिश्तेदारों की अवैध जमीनों पर किए गए कब्जों की नापजोख कर रहा है। एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने भी पीडि़ता के घर पहुंचकर स्वजनों को आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा कंपिल स्थित राजीव इंस्टीट्यूट कंप्यूटर सेंटर पर कोचिंग करती थी। इसी दौरान लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व कोचिंग संचालक दिव्यांग शीबू, उसका भाई सलमान व साथी अनस ने छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया। छात्रा के बेहोश होने पर आरोपितों ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। आरोपित छात्रा को मंतातरण कर निकाह करने का दबाव बनाने लगे। पीडि़ता ने स्वजनों के साथ थाने पहुंच मामले की तहरीर सीओ को दी। सीओ के आदेश पर दिव्यांग आरोपित शीबू, उसका भाई सलमान व साथी अनस के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया गया। पीडि़़ता व उसके स्वजनों ने प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद प्रशासन ने आरोपितों की जमीनों पर नापजोख शुरू की। जांच में आरोपितों के रिश्तेदार व स्वजन सार्वजनिक जमीनों पर कब्जा किए हुए पाए गए। सभी मामलों में नोटिस भी जारी हो चुके हैं। सोमवार देर शाम एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी दुष्कर्म पीडि़ता के गांव पहुंचे। उन्होंने पीडि़ता व स्वजनों से मुलाकात की। पीडि़ता के स्वजनों ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रशासन पर आरोपितों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एमएलसी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। मंगलवार सुबह तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर राजस्व टीम के साथ कंपिल पहुंच तीसरी बार नापजोख शुरू की। लगभग तीन घंटे तक चली नापजोख के बाद टीम वापस लौट गई। तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर ने बताया मामला अवैध कब्जे का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दुष्कर्म पीडि़ता के मामले में आरोपियों की जमीनों की प्रशासन ने करायी नापजोख
