छात्रा की मौत के मामले में झोलाछाप पीडि़त पर समझौते का बना रहा है दबाव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। झोलाछाप की लापरवाही से बालिका की मौत के मामले में पीडि़त को क्लीनिक का संचालन करने वाले झोलाछाप का भाई अन्य लोगों द्वारा समझौते के लिए धमकाने पर पीडि़त ने जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। शहर कोतवाली के मोहल्ला सलावत खां निवासी सुरेश सक्सेना पुत्र बाबूराम 6 अगस्त को 11 बजे अपनी पुत्री वर्षा उम्र 14 वर्ष पड़ोस में ही रक्षपाल पुत्र गया सिंह पाल के घर स्थित क्लीनिक में दवा लेने पहुंचा बुखार तो अपने आपको डाक्टर कहने वाले रक्षपाल ने कहा कि ठीक कर देंगे। ऐसा कहकर मेरी बेटी को भर्ती कर लिया। मैं पढ़ा लिखा नहीं, इसलिए मैं नहीं समझ पाया कि कई वर्षों से क्लीनिक का संचालन कर रहे हैं इनके पास कोई डिग्री नहीं है। जब मेरी पुत्री की शाम को हालत बिगड़ गई तो पुन: जांच कराने की बात कही और ठीक करने का आश्वासन दिया। 7 अगस्त को दोपहर मेरी पुत्री की हालत बिगड़ गई तो जब कहां तो छुट्टी नहीं की और इस दौरान मेरी बच्ची की मौत हो गई। तो बोले दूसरी जगह लेजाओ और जबरदस्ती बाहर निकाल दिया और दुकान बंद कर ली। मैंने इस संदर्भ में लिखित पुलिस से शिकायत की जिसको लेकर अपने आपकों को डाक्टर बताने वाले का भाई वीर बहादुर पाल जो भाजपा का नगर महामंत्री बताता है साथ में विक्रंात अवस्थी अन्य लोगों के साथ लेकर मुझे पर समौता के लिए धमका रहे है और दबाव बना रहे है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 304 के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *