एसडीएम रविन्द्र कुमार व भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह ने परिचय प्राप्त कर किया शुभारम्भ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खेल निदेशालय के आदेशों के क्रम में जिला खेल कार्यालय स्पोट्र्स स्टेडियम द्वारा सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत जिला स्तरीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को हुआ।
क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन उपजिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कराकर शुभारम्भ किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी के द्वारा अतिथि को माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में टीमों द्वारा नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कराकर प्रतिभाग किया गया। सोमवार को पहला मैच ब्राउन इलेवन टीम एवं डेयरी फार्म इलेवन टीम के मध्य खेला गया। पहली इनिंग में 10 ओवर में डेयरी फार्म इलेवन ने 61 रन बनाकर आलआउट हो गये। दूसरी इनिंग में ब्राउन इलेवन टीम ने 62 रन बनाकर डेयरी फार्म इलेवन को 08 विकेट से पराजित किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में अम्पायर की भूमिका में रफीकुल अंसारी, प्रदीप मिश्रा तथा स्कोरर सुहानी राठौर के द्वारा निभाया गया। इस अवसर पर क्रिकेट के आयोजक मोहन लाल अग्रवाल ने व्यवस्था देखी। इस अवसर पर कुलदीप यादव के साथ स्टेडियम के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
क्रिकेट मैच में ब्राउन इलेवन ने डेयरी फार्म इलेवन को 8 विकेट से हराया
