जिला कारागार में एडीजे/सचिव ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर वृक्षारोपण का किया शुभारम्भ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार को जिला कारागार फतेहगढ़ पर नरेंद्र प्रकाश एडीजे/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत जेल गेट पार्क में रुद्राक्ष का पौधा रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि जेल पर प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी द्वारा एक-एक पौधे का रोपण किया जा रहा है। आज से शुरू हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक कारागार में निरुद्ध प्रत्येक बंदी के मुलाकाती परिजन को एक-एक पेड़ अपने-अपने घर पर लगाने के लिए जेल में निरुद्ध बंदी के माध्यम से दिया जायेगा । ऐसे पेड़ बंदियों द्वारा जेल की नर्सरी में ही स्वयं बंदियों द्वारा तैयार किए गए है। शनिवार को कारागार में जेल चिकित्सक विजय अनुरागी. दंत चिकित्सक राहुल कुमार, जेलर अखिलेश कुमार, उपकारापाल कृष्णा कुमारी, सरोज देवी और मुकेश गौड़, फार्मासिस्ट यादवेंद्र मोहन, कर्मचारियों में जेल वार्डन राजेंद्र बाबू, उदय प्रताप, गौरव तोमर, संजय सिंह, सोनू सिंह इत्यादि सभी कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जेल में प्रशिक्षक रामकुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण के लिए बंदियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *