फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुजरात निवासी एक किशोर कोटा-पटना एक्सप्रेस में सफर कर रहा था, सो जाने की वजह से वह मथुरा नहीं उतर सका। एसी कोच में चढऩे पर एक सिपाही ने उसे पकड़ लिया और उसकी बाथरूम में बंद कर पिटाई कर दी। जिसके बाद वह शिकोहाबाद से पैसेंजर ट्रेन से वह फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंचा। शरीर पर अधिक चोट होने पर एक ई-रिक्शा चालक ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने स्टेशन ले जाकर पूछताछ की। सोशल मीडिया पर एक किशोर ई-रिक्शा से लोहिया अस्पताल पहुंचा। उसने इमरजेंसी में डाक्टर ने चोंट के निशान दिखाए। पीठ, पेट, हाथ आदि स्थान पर चोटों के निशान थे। उसने बताया कि वह कोटा-पटना एक्सप्रेस से मथुरा जा रहा था। सो जाने की वजह से यहां नहीं उतर सका। रास्ते में सुनसान स्टेशन पर उतरा तो ट्रेन चल दी। जिससे एसी कोच में चढ़ गया। जिसके बाद सिपाही ने पकड़ लिया और बिना कारण जाने मुझे बाथरुम में ले जाकर बेल्टों से मारापीटा।
एक्सप्रेस ट्रेन में सिपाही ने किशोर को बाथरुम में बंद कर बेल्टों से पीटा
